फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patwari accused of demanding money in lieu of compensation for crop damage

पटवारी पर लगाया फसल खराबे की भरपाई के एवज में रुपये मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Patwari accused of demanding money in lieu of compensation for crop damage
भिवानी। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के एवज में हलका पटवारी पर ग्रामीणों ने रुपये मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त को पटवारी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने व खराब हुई फल का जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त को दी शिकायत में नरेंद्र, सुंदर, सुनील, राजेश, जगतपाल, राकेश, अतमत, नरेश, प्रदीप, ओमबीर, चतर्भुज, कुलवेंद्र, मलखान ने संयुक्त रूप से बताया कि गत साल 2021 में आई बारिश की वजह से उनकी फसलें खराब हो गई थीं। इस बारिश के पश्चात उपायुक्त ने खराबे का स्वयं निरीक्षण किया था और इरिगेशन विभाग ने जलभराव की रिपोर्ट भी तैयार की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग ने 72 प्रतिशत नुकसान दर्शाया है, जबकि उपरोक्त पटवारी ने 27 प्रतिशत नुकसान दिखाते हुए रुपये मांगे हैं। उन्होंने पटवारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो उसे रुपये नहीं देगा। उसको मुआवजा नहीं दिलवाएगा। शिकायत सौंपने आए प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से उक्त पटवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व उन्हें मुआवजा राशि दिलवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed