फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Patients increased in Pediatric OPD located in Civil Hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में स्थित बाल रोग ओपीडी में बढ़े मरीज

Tue, 10 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Patients increased in Pediatric OPD located in Civil Hospital
भिवानी के नागरिक अस्पताल में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. अमित गोयत।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में स्थित बाल रोग ओपीडी में बुखार, टाइफाइड, पीलिया, उल्टी-दस्त आदि जैसी बीमारी से ग्रस्त बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। प्रतिदिन 150 से 200 के लगभग ओपीडी रहती है। बाल रोग ओपीडी में डेंगू से ग्रस्त बच्चे भी आ रहे है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को एक और डेंगू से ग्रस्त बच्चा भर्ती हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद बाल रोगियों की जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में रोजाना ही करीब 200 बाल रोगी पहुंच रहे हैं। सोमवार को 13 साल का एक बच्चा भी जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला है। दरअसल, बुखार, टाइफाइड, पीलिया और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बारिश के बाद जलजनित बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैला है। ऐसे में बच्चों की सेहत भी दूषित पानी पीने और मच्छर के डंक से नासाज हो रही है। हालांकि बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बच्चों के उपचार के साथ-साथ अभिभावकों को भी बचाव व एहतियात के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना करीब 200 बाल रोगी पहुंच रहे हैं। अधिकांश बच्चे जलजनित बीमारियों के संक्रमण से घिरे हैं, जबकि सोमवार को 13 साल का एक बच्चा भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिसका उपचार चल रहा है। - डॉ. अमित गोयत, बाल रोग, विशेषज्ञ जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed