{"_id":"65fb26d64cb549530508576d","slug":"patients-are-suffocating-due-to-humidity-in-opd-of-district-civil-hospital-bhiwani-news-c-21-1-hsr1027-345486-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमस से घुट रहा मरीजों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमस से घुट रहा मरीजों का दम
Wed, 20 Mar 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मौसम में बदलाव के साथ ही घुटन बढ़ गई है। दरअसल, ओपीडी को पूरी तरह से वातानुकूलित माहौल के लिए बनाया गया है। मगर गर्मी की शुरुआत होने के बावजूद ओपीडी में एसी चले हैं न पंखे। ऐसे में रोजाना ओपीडी के अंदर 1100 से 1200 मरीजों की भीड़ रोजाना उमड़ रही है।
मरीजों को उमस की वजह से सांस लेने में भी परेशानी हो रही हैं।भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में मौसम बदलाव के साथ एसी और पंखों को स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने अभी तक नहीं संभाला है। चिकित्सकों के कक्ष में लगे एसी चल रहे हैं जबकि ओपीडी के गलियारे यानी कक्षों के बाहर और वेटिंग कक्ष में एसी बंद पड़े हैं और पंखे भी नहीं चल रहे हैं। घंटों तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करने में ही हाफ जाते हैं वहीं लोगों की भीड़ की वजह से भी जबरदस्त उमस बनती है, जिसमें मरीजों का दम भी उखड़ने लगता है वहीं मरीजों के साथ आए तीमारदार भी घुटन महसूस करते हैं। ओपीडी में वेंटिलेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पंखों और एसी को चालू कराएंगे।