{"_id":"3422670dd5790e2693421ff726d48f0a","slug":"passport-office-offer-connecting-gurgaon-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी को गुड़गांव पासपोर्ट ऑफिस से जोड़ने की पेशकश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी को गुड़गांव पासपोर्ट ऑफिस से जोड़ने की पेशकश
भिवानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पासपोर्ट प्रक्रिया और सरल व सुविधाजनक किए जाने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट बनने में अब 25 दिन का समय लगता है। भविष्य में इसे और भी कम किया जाएगा। दूसरी अहम बात यह कही कि अंबाला के बजाय यदि गुड़गांव पासपोर्ट ऑफिस भिवानी के लिए सुविधाजनक हुआ तो भिवानी को गुड़गांव लिंक कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को यहां पंचायत भवन में तीन दिवसीय पासपोर्ट मेले का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत जन सेवाओं को ऑनलाइन व कंप्यूटरीकरण करवाना आरंभ किया। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने पैनकार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और चरित्र सत्यापन का एफिडेविट जमा करवाने पर एक सप्ताह में पासपोर्ट जारी करने की सुविधा भी शुरू की है। डॉ. वीके सिंह ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल को हिदायत दी कि भिवानी जिले के लिए पासपोर्ट कार्यालय अंबाला और गुड़गांव में से जो भी सुविधा जनक हो, उसका विश्लेषण कर रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गुड़गांव पासपोर्ट ऑफिस भिवानी के लिए सुविधाजनक हुआ तो भिवानी को गुड़गांव लिंक कर दिया जाएगा। विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने पासपोर्ट मेले की सेवा को भिवानी में स्थायी तौर पर लागू करवाने का अनुरोध किया।
जिला उपायुक्त पंकज ने कहा कि प्रदेश में पहली बार पासपोर्ट मेले का आयोजन भिवानी में हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी मेले के प्रति पूरा उत्साह दिखाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, महासचिव शंकर धूपड़, पूर्व विधायक शशी परमार, एसपी प्रतीक्षा गोदारा, एसडीएम सतपाल सिंह, सीटीएम जगदीप सिंह, विदेश मंत्रालय के अधिकारी सुबोध कुमार, अनिल कुमार, सहायक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अवतार सिंह पठानिया, कैलाश कुमार, ओमप्रकाश बहलवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
तीन दिन में बनेंगे साढ़े पांच सौ पासपोर्ट
भिवानी पासपोर्ट मेले के लिए आवेदकों की संख्या 450 से बढ़ाकर 550 तक करने की घोषणा की। पहले इस मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाने थे, अब 550 पासपोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बनवाना पहले प्रत्येक नागरिक के लिए जटिल प्रक्रिया हुआ करती थी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2015 में चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय द्वारा साढ़े चार लाख पासपोर्ट बनाए गए थे, इनमें से भिवानी जिले की संख्या चार हजार थी।