फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Passenger killed, driver seriously injured as auto overturns

Bhiwani News: ऑटो पलटने से सवार व्यक्ति की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Passenger killed, driver seriously injured as auto overturns
जूई। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर ढाणी ब्राह्मणन के समीप मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ऑटो रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी ब्राह्मणन निवासी 36 वर्षीय संजीत अपने गांव से ऑटो में सवार होकर भिवानी आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में संजीत को गंभीर चोटें आईं जबकि ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजीत को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक को वार्ड में भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर जूईकलां पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के पिता रोशनलाल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणवीर ने बताया कि बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत था और 11 वर्षीय बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed