{"_id":"672a48c4559c227a8e095d86","slug":"parking-facility-becomes-a-big-problem-in-the-mini-secretariat-court-premises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125282-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लघु सचिवालय कोर्ट परिसर में पार्किंग की सुविधा बनी बड़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लघु सचिवालय कोर्ट परिसर में पार्किंग की सुविधा बनी बड़ी समस्या
Tue, 05 Nov 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय कोर्ट परिसर में वाहन पार्किंग सुविधा नहीं होना बड़ी समस्या बनी है। कोर्ट परिसर की वाहन पार्किंग भी अब छोटी पड़ गई है इसकी वजह से लोगों के वाहन फुटपाथ का दायरा लांघ सड़क पर आ चुके हैं। हालांकि नई वाहन पार्किंग के लिए भी अधिकारी अभी मंथन में जुटे हैं।
लघु सचिवालय परिसर अधिवक्ता चैंबर्स के आसपास वाहन पार्किंग दी गई है। लेकिन कोर्ट परिसर के साथ साथ लघु सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों से आने वाले लोगों के वाहनों की संख्या के आगे ये पार्किंग भी अब छोटी पड़ने लगी है। यही वजह है कि वाहन पार्किंग फूल होने के बाद लोगों के वाहन बाहर की फुटपाथ के साथ आधी सड़क को भी घेर रहे हैं।
एलआईसी रोड पर तो आलम यह है कि पुरी फुटपाथ ही दुपहिया वाहनों से घिरी रहती है। वहीं सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से यहां जाम के हालात भी बन रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर के पिछले गेट से भी अतिरिक्त वाहन पार्किंग बनाई गई है। इसके बावजूद भी इतने वाहन आते हैं कि जिनकी वजह से पूरी फुटपाथ ही दिनभर घिरी रहती है। पैदल आने जाने वालों के लिए भी रास्ता नहीं मिलता है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर अधिवक्ता चैंबर्स के पास पहले से ही दो जगह पर वाहन पार्किंग की सुविधा दी गई है। लेकिन यहां आने वाले लोगों की वजह से अत्यधिक वाहन हो जाते हैं। इसकी वजह से अब ये पार्किंग भी अपर्याप्त हो रही है। इसलिए नई पार्किंग को लेकर भी मांग उठाई जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स निर्माण के साथ वाहन पार्किंग का विस्तार कराया जाए या फिर नई जगह पर वाहन पार्किंग की सुविधा मिले।
- एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन भिवानी।