फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Parikshit first in 8 to 10 age group in yoga competition

Bhiwani News: योग प्रतियोगिता में 8 से 10 आयु वर्ग में परीक्षित प्रथम

Mon, 11 Aug 2025 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Aug 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Parikshit first in 8 to 10 age group in yoga competition

विज्ञापन
भिवानी। हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में सोमवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन के प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा एवं महंत चरण दास महाराज की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता में 8 से 10 आयु वर्ग में परीक्षित ने प्रथम स्थान एवं निकुंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में पूजा ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय स्थान और मोक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 आयु वर्ग में दक्ष ने पहला, इशांत ने दूसरा और इंद्रजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में तनीषा ने प्रथम काफी ने द्वितीय एवं ईशान ने तृतीय स्थान हासिल किया। 12 से 14 आयु वर्ग में प्रवीण ने प्रथम दीपांशु ने द्वितीय यश ने तृतीय स्थान पाया। लड़कियों में हर्षित यादव प्रथम, हिमांशी द्वितीय और दीक्षा व जानवी ने संयुक्त रूप से तृतीय रही।
विज्ञापन

14 से 16 आयु वर्ग में जतिन ने प्रथम, रोनित ने द्वितीय प्रियांशु ने तृतीय स्थान एवं लड़कियों में मानसी ने प्रथम रक्षित ने द्वितीय वह साक्षी व दीपांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। 16 से 18 आयु वर्ग में जतिन ने प्रथम, माधव ने द्वितीय एवं लड़कियों में आंचल ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय, सकीना ने तृतीय स्थान पाया। 18 से 21 आयु वर्ग में हर्ष ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय व पारस ने तृतीय स्थान पाया। लड़कियों में हिमानी ने प्रथम, हेमा ने द्वितीय व श्रुति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 25 आयु वर्ग में वीरेंद्र ने द्वितीय, मोहम्मद इरफान ने प्रथम व अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 25 से 30 आयु वर्ग में आशुतोष ने प्रथम, दीपक जांगड़ा ने द्वितीय व लड़कियों में चेतन ने प्रथम व आशा ने द्वितीय स्थान पाया। 30 से 35 आयु वर्ग में सुदेश कुमार ने प्रथम, कारण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 में मुकेश कुमार ने प्रथम, अरुण यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में अंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। 45 से ऊपर की प्रतियोगिता में रमेश चंद्र ने अद्भुत योग प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में डॉ. प्रमिला सिहाग ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में करन बुद्धि राजा, मनजीत गोयत, सुभाष गोयल, कविता और अंजू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed