फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Parents protested the change in timings and locked the school.

Bhiwani News: अभिभावकों ने समय में बदलाव का विरोध कर लगाया स्कूल पर ताला

Fri, 19 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Parents protested the change in timings and locked the school.
चांग। स्कूल लगने के समय में बदलाव से गुस्साए अभिभावकों ने गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताला लगाए रखा। कन्या स्कूल में ताला लगाने की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा मौके पर पहुंचे। प्रदीप रंगा ने अभिभावकों को समझाकर स्कूल का ताला खुलवाया।
विज्ञापन

वहीं उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल गौड, गुजरानी चौकी इंचार्ज बलजीत व 112 की टीम स्कूल पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ के साथ बैठाकर मामला शांत करवाया। अभिभावक सुनील, कपूरी देवी, पिंकी, मंजू, गौरव, राजेश, संदीप प्रजापति, सोनिया, अनिल, मनोज ने बताया कि स्कूल कमेटी ने छोटे बच्चों के समय में बदलाव करते हुए पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों की कक्षा का समय दोपहर 12:45 से शाम 6:15 तक कर दिया है। जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 तक कर दिया है। अभिभावकों ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल का समय बहुत गलत है। सर्दियों के समय में शाम के 6:15 बजे बिल्कुल अंधेरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जलभराव के कारण स्कूल रिकार्ड हुआ खराब : अंग्रेजी अध्यापक पूनम ने बताया कि स्कूल में ज्यादा जलभराव होने की वजह से स्कूल रिकार्ड भी खराब हो गया है। उप-जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की कंडम इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए संबंधित विभाग को टेंडर प्रकिया के लिए लिखा जाएगा। ताकि बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशान नही आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed