फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Parents agree to take dead body after FIR against three doctors

Bhiwani News: तीन चिकित्सकों पर एफआईआर के बाद शव लेने को माने अभिभावक

Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Parents agree to take dead body after FIR against three doctors
भिवानी। शहर के एक निजी अस्पताल में 12 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत मामले में जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा धरना 23 घंटे बाद रविवार शाम को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर ने मृतक बच्चे के परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और निजी अस्पताल के तीन चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मृतक के परिजन शव लेने को माने और बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिसार के आजाद नगर निवासी 13 वर्षीय हितेश गांव हालुवास में अपने मामा के यहां अपने परिवार के साथ आया हुआ था। गत 3 जनवरी को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार वालों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार डॉक्टर के लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई थी। जिस कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने से इनकार कर दिया और जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। प्रशासन के बातचीत के लिए 11 सदस्य कमेटी एडवोकेट सुनीता गोलपुरिया की अध्यक्षता में बनाई गई थी। जिसमें कुलदीप भुक्कल, महावीर बरार, मानसिंह इशू सरोहा, एडवोकेट सुनील पवार, मुकेश सतीश, आशा, सुरेश, मनोज, परवीन को शामिल किया गया।
विज्ञापन

कमेटी ने प्रशासन के साथ बैठक की। जिसमें डीएसपी आर्यन चौधरी, पीएमओ डॉ बलवान सिंह व प्रशासन के अनेक अधिकारी शामिल थे। कमेटी व प्रशासन के बीच बातचीत के बाद आरोपी तीन चिकित्सकों सुभाष अग्रवाल, आयुष अग्रवाल और रुचि अग्रवाल पर सिविल लाइन पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद कमेटी ने अपना धरना समाप्त कर लिया व परिजनों ने शव लेकर हितेश का अंतिम संस्कार कर दिया। धरने पर कुलदीप छोकर, राजेश रंगा आसलवास, रामचंद्र, मोनू, प्रवीन, मनोज सत्यवान सरपंच रामकिशन जिला परिषद हरिसिंह पूर्व सरपंच नरेश फौजी बीडीसी, मुकेश सरपंच, कपिल पूर्व बीडीसी, सुरेश कुमार सतीश, शारदा, मनीषा, बनीता, दयावंती, पूजा, तारों शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल नेगलिजेंसी कमेटी करेगी मामले की जांच
बच्चों के इलाज के दौरान हुई मेडिकल नेगलिजेंसी की जांच के लिए डॉ रीटा की अध्यक्षता में एक नेगलिजेंसी कमेटी का गठन किया गया है। जो मंगलवार को बैठक करके इस मामले की जांच करेगी। कमेटी की प्रधान सुनीता गोलपुरिया ने कहा कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हितेश को न्याय मिलने तक संघर्ष रहेगा। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी लड़ाई जारी रखी जाएगी। प्रशासन ने इस मामले में कोई कोताही बरती तो दोबारा से आंदोलन किया जाएगा।


बच्चे के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाना में निजी अस्पताल के चिकित्सक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मेडिकल नेगलिजेंसी कमेटी द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
-आर्यन चौधरी, डीएसपी, जिला मुख्यालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed