{"_id":"6442cc5ea4f629a18b05981a","slug":"panchayat-to-get-justice-for-rape-victim-in-jui-bichli-bhiwani-news-c-21-hsr1027-112774-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई बिचली में हुई दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई बिचली में हुई दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पंचायत
विज्ञापन
जूई बिचली के बुधवारी माता मंदिर परिसर में आयोजित पंचायत।
भिवानी। कस्बा जूई बिचली के बुधवारी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम को आसपास के गांवों की पंचायत हुई। पंचायत में कथा वाचक द्वारा हथियार के बल पर लड़की से दुष्कर्म किए जाने की घटना पर कड़ा रोष जताया गया और इस संबंध में पुलिस प्रशासन से भी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
पंचायत में मौजूद प्रतिनिधियों के समक्ष कथा वाचक आशीष सहित उसके तीन अन्य साथियों को सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई। पंचायत में कथा वाचक के मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने पंचायत में इस प्रकरण को लेकर माफी मांगी और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का हर संभव भरोसा दिलाया। जूई कलां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक लड़की के साथ कथा वाचक आशीष पर दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए थे। वहीं पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप था कि लड़की के परिजनों को शिकायत वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा था। इस संबंध में महिला पुलिस थाना में आरोपी कथा वाचक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
वहीं पीड़ित पक्ष और लड़की को कथा वाचक व उसके साथियों पर हथियार के बल पर डराने धमकाने के भी गंभीर आरोप हैं। इसी प्रकरण को लेकर शुक्रवार को जूई बिचली के बुधवारी माता मंदिर में आसपास के गांवों की पंचायत बुलाई गई। इसमें जूई बिचली, जूई खुर्द, जूई कलां, गोलागढ़, लालावास, पोहकरवास, शंकर ढाणी, पाथरवाली सहित अन्य गांवों के ग्रामीण पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता जूई बिचली के सरपंच प्रतिनिधि अवन ने की। पंचायत में मौजूद प्रतिनिधियों ने लड़की से दुष्कर्म और मंडल में शामिल कथा वाचक द्वारा इस तरह के कुकृत्य पर कड़ा रुख अपनाया। जिस पर मंडल की तरफ से पंचायत में माफी मांगी गई और पीड़ित परिवार के साथ होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पंचायत में यह भी जानकारी दी गई कि भिवानी सीआईए पुलिस ने कथा वाचक आशीष, उसके साथी पवन, सुनील सहित चार लोगों को पकड़ा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इन चारों की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं की है। पंचायत में कृष्ण शर्मा जूई बिचली, राजेश श्योराण, गोविंद सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।