फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Panchayat raid killed, six teachers were absent

पंचायत ने मारा छापा, छह शिक्षक मिले नदारद

Thu, 04 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन

बच्चों के गिरते रिजल्ट से चिंतित तीन गांवों की पंचायत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रथम शिफ्ट के दौरान छठी से दसवीं कक्षा तक के छह शिक्षक गैर हाजिर मिले।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पौने आठ बजे गांव बौंदकलां के सरपंच विनोद कुमार, बौंदखुर्द सरपंच महेश कुमार, रणकौली सरपंच परथी सिंह, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह बौंदखुर्द, सुशील नंबरदार, पूर्व बीडीसी मेंबर सतीश परमार, सतबीर पंच बौंद, जयबीर सिंह, नरेंद्र परमार, जयबीर गुर्जर, खन्ना ठेकेदार और सरजीत रणकोली ने तीन गांवों के मध्य स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन


विद्यालय के निर्धारित समय आठ बजे के आने वाले टीचरों की पंचायत सदस्याें ने हाजिरी नहीं लगाने दी। इस दौरान काफी देर तक नोकझोंक हुई। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य के आदेशानुसार स्टाफ को 10 मिनट पहले ही आने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पंचायत ने स्कूल को दो शिफ्टों में चलाने पर भी कड़ा एतराज जताते हुए प्रशासन से इसे एक शिफ्ट में ही करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये शिक्षक मिले गैर हाजिर
सुबह की शिफ्ट में कक्षा छठीं से दसवीं तक कुल 10 शिक्षकाें का स्टाफ है। जिनमें से केवल 4 अध्यापक ही समय पर पहुंच पाए। दो एसएस टीचर, दो हिंदी टीचर, एक कला अध्यापक और एक दोपहर की शिफ्ट का शिक्षक मौके पर नहीं मिले। इसके साथ ही दसवीं कक्षा का प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी काफी खराब होने पर पंचायत ने आपत्ति जताई।

36 में से केवल पांच छात्र पास हुए
पंचायत के अनुसार हाल ही में जारी दसवीं प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कुल 36 छात्राें में से केवल 5 छात्र ही पास हुए है। विषयानुसार हिंदी में 20, अंग्रेजी में 18, गणित में 15, सामाजिक विज्ञान में 13, विज्ञान में 10, शारीरिक शिक्षा में 19, संस्कृत में 10 और ड्राइंग में 2 छात्र की पास हो पाए है।

कुछ यूं दी मिडिल हेड ने सफाई
मिडिल हेड अजीत सिंह ने कहा कि दसवीं कक्षा का खराब परीक्षा परिणाम के लिए विभाग द्वारा चलाया गया सीआरपी कार्यक्रम जिम्मेदार है। इस कार्यक्रम में ही एक महीना गुजर गया। उसके बाद एक महीने का ग्रीष्म अवकाश हो गया। ऐसे मेें अध्यापकों को पर्याप्त समय सिलेबस पूरा करवाने के लिए नहीं मिल पाया। अध्यापकों के लेट होने पर उन्हाेंने कहा कि वैसे तो स्टाफ समय पर ही आता है। आज की टीचर लेट हुए है।


दो दिन बाद करूंगा दौरा : बीईओ
बौंदकलां खंड शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने कहा कि आज लेट आने वाले अध्यापकों से जवाब तलब किया जाएगा। दसवीं कक्षा के खराब परीक्षा परिणाम आने पर अध्यापकाें से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डबल शिफ्ट के मुद्दे पर वे दो दिन बाद विजट करके उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed