फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   panchayat for water and electricity

Bhiwani News: बिजली और नहरी पानी समस्या के समाधान के लिए कुंगड़ में हुई पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
panchayat for water and electricity
​भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के  कुंगड गांव में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्वयं
बिजली और नहरी पानी समस्या के समाधान के लिए कुंगड़ में हुई पंचायत
विज्ञापन

फोटो : 33
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव कुंगड़ में मंगलवार देर शाम पंचायत हुई। इसमें गांव में बिजली के अघोषित कटों व सुंदर नहर में पानी की कमी के लिए विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणाें ने समस्याओं के समाधान की मांग को उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से अवैध कट और नहरी पानी नहीं होने से किसानी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसान बर्बादी की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय पर बिजली नहीं मिलने वहीं दूसरी ओर सुंदर नहर में पानी नहीं चलने के कारण उनकी फसल भी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

इन दोनों समस्याओं को लेकर मंगलवार गांव में एक पंचायत की गई। इसमें इन समस्याओं के बारे विचार-विमर्श कर आगामी कदम उठाने बारे फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे बिजली सप्लाई देने बारे घोषणा के बावजूद भी गांव में कुछ घंटे भी पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। इसके कारण से घरेलू कार्य बाधित हो रहे है और फसल बिजाई के समय पर बिजली व नहरी पानी नहीं मिलने से भी किसानों को जल संकट और किसानी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार सुबह भिवानी अपनी मांगों के लिए के नहरी विभाग के अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन भी देंगे। बिजली और नहरी पानी समस्या को लेकर गांव में हुई पंचायत। भिवानी वीरवार को उच्च अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी देंगे। बैठक में नवीन सरपंच, गुरमीत गोयल, अजीत गोयत, प्रदीप मेंबर, सनी गोयल, अज्जू, राजेश, धर्मवीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed