फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Paluvas defeated Leghan in T-20 cricket competition

Bhiwani News: टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में पालुवास ने लेघां को हराया

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Paluvas defeated Leghan in T-20 cricket competition
गांव रेवाड़ीखेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी, अति​थि व अन्य। 
भिवानी। रणजी खिलाड़ी स्व. अमित वशिष्ठ की याद में अमित वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से गांव रेवाड़ी खेड़ा स्थित ठाकुर आजाद सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 11 दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 10 वें दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। सोमवार को पहले मैच का शुभारंभ प्रमोद, रिकी, सोनू गुज्जर, सोनू प्रोफसर ने किया।
विज्ञापन

अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पहला मैच पालुवास व लेघां की टीम के बीच हुआ। इसमें लेघां की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन पर ऑल आउट हो गई। स्कोर का पीछा करते हुए पालुवास की टीम ने 7 ओवर में ही मैच जीत लिया। सर्वाधिक अभिषेक ने 73 रन बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा मैच कलानौर व डीघल की टीमों के बीच हुआ, जिसका शुभारंभ अंकित मुंढ़ाल ने किया। डीघल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 116 रन अमन ने बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए कलानौर की टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक पुनीत ने 32 रन बनाए और शीलू ने चार विकेट लिए। इस मौके पर बृजपाल, अजीत, सूरजपाल, दीपक रिवाड़ी, दल्ले, अजीत कालयान, राहुल, सुभाष, करतार, पवन, मदन, रीतिक, अशोक सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed