फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   overbridge, construction, maham

हवाई पट्टी से 5 से 10 मिनट में महम गेट पहुंचेंगे वाहन

Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
overbridge, construction, maham
महम रोड स्थित रेलवे फाटक से गुजरते वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
अब महम रोड की हवाई पट्टी से शहर तक आठ किलोमीटर का सफर सिर्फ पांच से 10 मिनट में पूरा हो जाएगा। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के नजदीक पड़ने वाला रेलवे फाटक पर अब बाधा नहीं बनेगा। ओवरब्रिज निर्माण की सारी बाधाएं दूर होगई है और वर्क ऑर्डर दिए जा चुके हैं। अगले 20 दिन में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अगले दो साल में निर्माण कार्य पूरा करने प्रावधान किया है। बीएंडआर विभाग ने गुरु नानक देव कंस्ट्रक्शन कंपनी को ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारीसौंपी है। करीब 16 करोड़ की लागत से 800 मीटर लंबा व साढ़े आठ मीटर चौड़ा ये रेलवे पुल भिवानी से महम और महम से चंडीगढ़ तक जाने वालों के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

भिवानी-महम मुख्य मार्ग आगे चलकर नेशनल हाईवे में मिलता है। हवाई पट्टी भी इसी मार्ग पर है। औसतन हर रोज 25 हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा मार्ग पर पड़ने वाले करीब सात गांवों के डेढ़ लाख ग्रामीण भी हर रोज इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। यहां कालूवास गांव के पास रोहतक रेलवे लाइन है और फाटक बंद होने के कारण अक्सर ही वाहन चालकों का आधा से एक घंटा यहां व्यर्थ हो जाता है। मगर ये परेशानी अब नहीं रहेगी और लंबे समय से अटका यहां ओवरब्रिज बनाने का काम अब शुरू होने जा रहा है। वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण की बाधाएं दूर करने में लग गए दो साल : भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर हवाई पट्टी के समीप रेलवे ओवरब्रिज की घोषणा दो साल पहले हुई थी। बार-बार टेंडर आमंत्रित किए गए मगर कभी कंपनियां निर्धारित मापदंड पूरे नहीं कर पा रही थी तो कभी राशि कम होने की बात कही जाती। बीकानेर रेलवे मंडल और चंडीगढ़ मुख्यालय में भी लंबे समय तक इसकी फाइलें अटकी रही। अब इसका रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-महम मार्ग पर कालुवास के समीप आरओबी निर्माण के लिए काम अलाट कर दिया गया है। 16 करोड़ की लागत से दो साल में गुरू नानक देव कंस्ट्रक्शन एजेंसी पुल निर्माण करेगी। जिस पर संभावित फरवरी माह के दौरान काम शुरू कर दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर निर्माण विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed