फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   over brig

ओवरब्रिज निर्माण के चलते तोशाम बाईपास पर सात जुलाई से नो एंट्री

Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
over brig
हांसी रोड से तोशाम बाईपास रोड पर हिसार-भिवानी रेलवे लाइन और हिसार-रोहतक बाईपास रेलवे लाइन (डबल फाटक) पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर सात जुलाई से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि तोशाम बाईपास पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। इसके चलते यहां पर सात जुलाई से वाहनों के आवागमन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते बाईपास पर खरकड़ी जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग लंबे समय तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

तोशाम-हांसी आने जाने वालों के लिए यह हैं वैकल्पिक रास्ते
तोशाम से आने वाले खरकड़ी चौराहे से फ्रैंड्स कॉलोनी होते हुए हांसी रोड पर जाएंगे। इसी प्रकार से हांसी की तरफ से आने वाले वाहन बाईपास की बजाय हैफेड कार्यालय नहर के पास से खरकड़ी को जाने वाले रास्ते से तोशाम की तरफ जा सकेंगे। उन्होंने आमजन से इस तरफ से वाहनों के माध्यम से आवागमन नहीं करने की अपील की ताकि उनको किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज
उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज की लंबाई करीब एक किलोमीटर की होगी। इस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 24 करोड़ रुपये और रेलवे द्वारा करीब दस करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह ओवरब्रिज दो लेन का होगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed