फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Over 550 caste and residential certificates stalled due to Patwari-Kanungo strike.

Bhiwani News: पटवारी-कानूनगो की हड़ताल से 550 से अधिक जाति व रिहायशी प्रमाणपत्र अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Over 550 caste and residential certificates stalled due to Patwari-Kanungo strike.
लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल पर बैठे पटवारी एवं कानूनगो।
भिवानी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारी और कानूनगो की दो दिवसीय हड़ताल के चलते जिले में 550 से अधिक जाति एवं रिहायशी प्रमाणपत्रों की फाइलें तस्दीक के अभाव में अटक गईं।
विज्ञापन

तहसील कार्यालयों में भू-राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित कामकाज भी ठप रहा। जिले के करीब 200 पटवारी और कानूनगो ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक धरना दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष विकास राठी ने चेतावनी दी कि शनिवार तक जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो दो दिन से चल रहे सांकेतिक धरने को 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से इंतकाल के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण आमजन और कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने पोर्टल की तकनीकी समस्याएं दूर करने, आईटी टीम की जवाबदेही तय करने और संशोधित लैंड रिकॉर्ड जारी करने की मांग की।
उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्य राज्यों की तर्ज पर निजी एजेंसी से कराने, रोवर मशीन से पैमाइश के लिए सक्षम ऑपरेटर उपलब्ध कराने और उचित प्रशिक्षण देने की मांग भी रखी।
इसके अलावा गिरदावरी सहायक का मानदेय, बकाया एलटीसी और इंक्रीमेंट की फाइल जल्द मंजूर करने की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान सुनील कौशिक ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान सुमेर कानूनगो ने किया।

धरने को अशोक कानूनगो, शैलेश गौड़ कानूनगो, मंगल कानूनगो, पटवारी रविंद्र, प्रीति पटवारी, तहसील भिवानी प्रधान विक्रांत शर्मा, मिलन सिंह पटवारी, तहसील सिवानी प्रधान जयचंद, तहसील लोहारू प्रधान अमित, तहसील बवानीखेड़ा प्रधान प्रदीप, तहसील तोशाम प्रधान सोमबीर ढुल और ओमबीर पटवारी बवानीखेड़ा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed