फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Over 45 villages are bearing the brunt of the construction agency's shortcomings.

Bhiwani News: कंस्ट्रक्शन एजेंसी की खामी का खामियाजा भुगत रहे 45 से अधिक गांव

Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Over 45 villages are bearing the brunt of the construction agency's shortcomings.
33 केवी सब स्टेशन। 
भिवानी। कंस्ट्रक्शन एजेंसी की खामी का भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के 45 से अधिक गांव खामियाजा भुगता रहे हैं जबकि तय समय सीमा के 18 महीने बाद तक 33 केवी क्षमता के सात पावर सब स्टेशनों का निर्माण काम पूरा नहीं हो पाया है। अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी गर्ग इलेक्टि्रक पर अधिकतम जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है। भीषण गर्मी में भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के करीब 45 से अधिक गांव बेतहाशा बिजली कटों की परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 3 नवंबर 2023 को सात 33 केवी बिजली सब स्टेशनों के निर्माण का काम गर्ग इलेक्टि्रक ढिगावामंडी को अलॉट किया था। कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम अलॉट किए जाने के बाद ये कार्य 2 नवंबर 2024 में पूरा किए जाने की समय सीमा भी तय कर दी गई थी।
विज्ञापन

लेकिन कंस्ट्रक्शन एजेंसी ने निगम अधिकारियों के नोटिसों के बावजूद इस कार्य को ना तो तय समय सीमा में पूरा किया बल्कि जो काम एक साल में पूरा होना था, उसकी मियाद के 18 माह बीत जाने के बाद भी सब स्टेशनों के निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। अगर ये काम 2024 में पूरा हो जाता तो 18 माह से भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के करीब 45 से अधिक गांवों को ना तो गर्मी में बिजली संकट झेलना पड़ता ना ही अन्य सब स्टेशनों को ओवरलोड की समस्या का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ये है सात 33 केवी सब स्टेशनों पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी की लापरवाही की तस्वीर
सब स्टेशन का नाम- - अब तक कितना फीसदी हुआ काम
1. मानकावास 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 53 और सिविल का 95 फीसदी काम
2. झोझू 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 85 फीसदी और सिविल का 100 फीसदी काम
3. रानीला 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 37 फीसदी और सिविल का 95 फीसदी काम
4. मकड़ानी 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 45 फीसदी और सिविल का 95 फीसदी काम
5. अटेला कलां- इलेक्टि्रक का 95 फीसदी और सिविल का काम पूरा
6. दादरी लोकल 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 90 फीसदी और सिविल का काम पूरा
7. बाढ़डा 33 केवी सब स्टेशन- इलेक्टि्रक का 95 फीसदी और सिविल का काम पूरा
---------------------
भिवानी सर्कल की 17 सब डिविजन में 468 गांवों तक पहुंच रही बिजली आपूर्ति
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में 17 सब डिविजन में 161 शहरी और ग्रामीण फीडर संचालित किए जा रहे हैं। इन फीडरों के तहत भिवानी और चरखी दादरी जिले के 468 गांव शामिल हैं। इन गांवों बिजली लाइनों के सुधारीकरण एवं नवीनीकरण पर करीब तीन साल पहले डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। निगम ने सर्कल के अंतर्गत 18 फीडरों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है जबकि 52 फीडरों पर फिलहाल काम चल रहा है जो फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। सर्कल में 133 फीडर ऐसे हैं जिन्हें जगमग योजना से जोड़ा जा चुका है।


-------
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल की कंस्ट्रक्शन विंग की तरफ से गर्ग इलेक्टि्रक ढिगावामंडी को नवंबर 2023 में 33 केवी क्षमता के सात नए पावर सब स्टेशन निर्माण काम अलॉट किया गया था। कंस्ट्रक्शन एजेंसी को ये कार्य एक साल की निर्धारित अवधि में पूरा किए जाने की मोहलत दी गई थी। लेकिन मियाद पूरी होने के 18 माह बाद भी सब स्टेशनों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इस संबंध में गर्ग इलेक्टि्रक ढिगावामंडी कंस्ट्रक्शन एजेंसी पर सरकार की हिदायतों के अनुसार निर्धारित राशि का पांच फीसदी जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में एजेंसी को पहले ही नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। सब स्टेशनों को जल्द पूरा किए जाने की भी सख्त हिदायतें दी हैं ताकि इन्हें चालू कराया जा सके।
-मनोज पानू, कार्यकारी अभियंता, कंस्ट्रक्शन विंग, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed