{"_id":"6251db52e59cdc531b0b15b7","slug":"outgoing-councilor-s-nephew-rajneesh-arrested-bhiwani-news-hsr6287375197","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान पार्षद का भतीजा रजनीश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान पार्षद का भतीजा रजनीश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। करोड़ों रुपयों के चेक घोटाले के बाद भिवानी नगर परिषद में फर्जी रसीद घोटाले में भी शहर थाना पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने धोखाधड़ी के इस मामले में एक निवर्तमान पार्षद के भतीजे रजनीश को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में करीब एक माह पहले चेक घोटाले में एक पूर्व पार्षद की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। जांच के दौरान नगर परिषद में करोड़ों रुपयों का चेक घोटाला उजागर हुआ था। इसमें निवर्तमान पार्षद रणसिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, दो अकाउंटेंट संजय बंसल और सुरेश कुमार सहित अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी दौरान नगर परिषद में हाउस टैक्स की फर्जी रसीद काटने का मामला भी सामने आया। इसके बाद सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। समाजसेवी सुशील वर्मा ने हाउस टैक्स की काटी गई कुछ फर्जी रसीदें भी पुलिस अधीक्षक को सौंपी। इसमें आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इस फर्जी रसीद घोटाले में नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद के भतीजे रजनीश का नाम भी उजागर हुआ। वहीं शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी रजनीश व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं इस मामले की जांच भी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है। इस प्रकरण में कुछ पार्षदों की भूमिका भी उजागर हुई है, जो आरोपी रजनीश से मंथली लेने का काम करते थे।
आरोपी को आज कोर्ट में करेंगे पेश
नगर परिषद अधिकारियों की शिकायत पर फर्जी रसीद मामले में आरोपी रजनीश व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सैंपी है। पुलिस ने आरोपी रजनीश को गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
-नरेंद्र राणा, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।