फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Outgoing chairman Ran Singh Yadav was seen limping during court appearance

कोर्ट में पेशी के दौरान लंगड़ाते नजर आए निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Outgoing chairman Ran Singh Yadav was seen limping during court appearance
भिवानी। नगर परिषद में हुए करोड़ों के चेक घोटाले में आरोपी निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें दोबारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कोर्ट लाए गए रण सिंह यादव को चलने में भी परेशानी हो रही थी। वह लंगड़ाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

वहीं विजिलेंस टीम आरोपियों की प्रॉपर्टी की लिस्ट तैयार करने में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह की पांच महंगी गाड़ियां भी इस लिस्ट में शामिल की गई हैं। नगर परिषद घोटाले के मामले में निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट सुरेश कुमार और संजय बंसल, एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर नितेश के अलावा तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी घोटाला कुबूल चुके है और आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव को कोर्ट में पेश किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लंगड़ाते हुए चल रहे थे और चेहरे से भी उनकी हालत ठीक नहीं लग रही थी। उन्हें कोर्ट में पेश कर फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश का लिया एक दिन का और रिमांड
रसीद घोटाले में गिरफ्तार निवर्तमान पार्षद के भतीजे रजनीश को पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। उसका एक दिन का और रिमांड लिया। आरोप है कि वह पीआईडी, टैक्स आदि की फर्जी रसीदें तैयार कर लोगों को चूना लगा रहा था। उसके साथ उसका एक साथी कराटे कोच हरीश भी था। पुलिस ने आरोपी रजनीश से 1.10 लाख की रिकवरी अब तक की है। वहीं हरीश से 1.25 लाख की रिकवरी, फोन बरामद हुए हैं। हरीश को सोमवार को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। अब दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मोबाइल नंबर पर नहीं आई शिकायत
रसीद घोटाले की जांच कर रही पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से नगर परिषद के रसीद घोटाले की शिकायतों के लिए 9812803553 नंबर जारी किया गया था। इस पर व्हाट्सएप क माध्यम से फर्जी रसीद मामले में धोखाधड़ी के शिकार लोग शिकायत कर सकते हैं। मंगलवार को पहले दिन इस नंबर पर कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed