फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Organizing the executive meeting of Bawanikheda

Bhiwani News: अनेक कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ को छोड़कर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ में किया विलय

Sun, 18 May 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Organizing the executive meeting of Bawanikheda
जमालपुर के जलघर में  आयोजित बैठक को संबो​धित करते  वक्ता। 
बवानीखेड़ा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की पीएच शाखा बवानीखेड़ा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ब्रांच प्रधान हरिकेश शर्मा की अध्यक्षता में जमालपुर जलघर के प्रांगण में संपन्न हुई। अनूप सिंह ने अपने कर्मचारियों के सामने प्रस्ताव रखा कि हम सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित यूनियन को छोड़कर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की ब्रांच बवानीखेड़ा में अपना विश्वास व्यक्त करते हैं। जिस पर पापोसा, जमालपुर, रतेरा, रोहनात सहित सात गांव के कर्मचारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। अनूप सिंह ने संगठन को आश्वासन दिया कि वह और उसके साथी पूरी ईमानदारी निष्ठा से संगठन में काम करेंगे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन ब्रांच सचिव राजेंद्र जाखड़ ने किया। बैठक में विशेष रूप से राज्य कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत राज्य मुख्य सलाहकार, सज्जन कुमार भारद्वाज जिला प्रधान, सुरेंद्र कुमार टोनी जिला उप प्रधान, सुरेश कुमार कौशिक व सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित जिला ऑडिटर ब्रांच अध्यक्ष अनूप सिंह ने अनेक कर्मचारियों के साथ बैठक में भाग लिया। राज्य कोषाध्यक्ष व जिला प्रधान ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ को छोड़कर के उनकी यूनियन में विश्वास व्यक्त किया है। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज, जिला उप प्रधान सुरेश कौशिक, ब्रांच कोषाध्यक्ष राजेश, राजेंद्र, रमेश, कृष्णा, धर्मवीर, विजेंद्र, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed