{"_id":"67f0224584e000b1ef01819e","slug":"organizing-cyber-security-awareness-programs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132269-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध थाने की टीम ने बैंक कर्मचारियों के सहयोग से राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और उनके विभिन्न तरीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम टीम के विष्णु ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी कॉल एवं ओटीपी फ्रॉड जैसी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं और इनसे बचाव के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विद्यार्थियों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्हें नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई, जहां वे किसी भी साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
थाना साइबर क्राइम की टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार एवं दोस्तों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो सके।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में नई शिक्षा नीति पर हुई बैठक
भिवानी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में नई शिक्षा नीति पर बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के प्राचार्य मोहिंदर सिंह के साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने सहभागिता की। बैठक में नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विशेष रूप से कक्षा पांचवीं और कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को शिक्षा नीति में आए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में सूचित किया गया। सत्र 2025-26 से नई शिक्षा नीति में कक्षा पांचवीं और आठवीं के बच्चों को वांछित स्तर के अनुरूप शिक्षा प्राप्त न कर पाने की स्थिति में दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाने का प्रावधान किया गया है, ताकि बच्चे उस स्तर की शिक्षा अच्छी प्रकार से प्राप्त कर सकें और आगे की अपनी शैक्षिक यात्रा को सुचारू रूप से चला सकें।