फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Organizations meeting today for Loharu railway line

Bhiwani News: भिवानी-लोहारू रेल लाइन के लिए संगठनों की बैठक आज

Mon, 10 Jun 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Organizations meeting today for Loharu railway line
भिवानी। संत कबीरदेव शिक्षा जागृति मंच के बैनर तले बावड़ी गेट शिव धानक धर्मशाला में 11 जून को शाम 5 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा पार्षदों व अन्य लोगोंं भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसमें भिवानी-लोहारू रेल लाइन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान की मांग की जाएगी। संत कबीर देव शिक्षा जागृति मंच के जिला प्रधान भगवानदास कालिया ने बताया कि बैठक के दौरान भिवानी-लोहारू रेल लाइन बिछाने, भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक इकाई स्थापित करने, सीवरेज व दूषित पेयजल की समस्या का समाधान करने, भिवानी शहर का दायरा बढ़ाए जाने, तीसरी बार सांसद बने धर्मबीर सिंह को मंत्री पद दिए जाने की मांग उठाई जाएगी। इस मौके पर अनिल पेंटर, अनिल डाबला, सुरेंद्र इंदौरा, मुन्ना चीनीवाला, पवन सुगला मौजूद रहे।
विज्ञापन


46 स्पेशल ट्रेनें अब नियमित गाड़ी संख्या से होंगी संचालित

भिवानी। भिवानी समेत प्रदेशभर से होकर चलने वाली 46 स्पेशल ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं। पहले ये स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाई जा रही थी, लेकिन अब इन्हें नियमित गाड़ी नंबर के हिसाब से चलाया जाएगा। ये ट्रेन भिवानी, हिसार, जींद, सिरसा, रोहतक, रेवाड़ी और गुरुग्राम से चलती हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 1 जुलाई, 2024 से नियम के अनुसार 46 स्पेशल रेल सेवाओं को अब नियमित गाड़ी संख्या से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed