फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Orders flouted, burning of firecrackers worth two crores poisoned the air, AQI remained 279

Bhiwani News: आदेशों की उड़ी धज्जियां, दो करोड़ के पटाखे जलने से हवा में घुला जहर, एक्यूआई रहा 279

Mon, 13 Nov 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Orders flouted, burning of firecrackers worth two crores poisoned the air, AQI remained 279
भिवानी। दिवाली पर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर शहर में करीब दो करोड़ के पटाखे जलाए गए। इससे उठने वाले जहरीले धूएं ने एक्यूआई 279 तक पहुंचा डाला। बारिश के बाद शनिवार को भिवानी का एक्यूआई 108 ग्रीन जोन में पहुंच गया था। दिवाली पर पाबंदी के बावजूद देर रात 12 बजे तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और प्रतिबंधित पटाखों का शोर हुआ। इससे 48 घंटे में एक्यूआई 171 बढ़ गया।
विज्ञापन

दिवाली से अगले दिन सोमवार को दुकानदारों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। दुकानों के आगे सूखे कचरे की ढेरी बनाकर आग लगा डाली। शहर में करीब 150 से अधिक जगहों पर कूड़े के ढेर जले। सफाई कर्मचारी भी छुट्टी पर रहे, जिसकी वजह से शहर के अंदर कचरे के ढेर लगे। दिवाली पर देर रात तक पटाखे जलाए जाने से सोमवार सुबह गली मोहल्लों में पटाखों के अवशेषों का कचरा भी फेला। इसे लोगों ने समेटकर फिर से इसके अंदर आग लगा डाली। दिवाली पर घरों से निकले कूड़े को भी आग लगाई गई।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश के बाद भिवानी जिलाधीश ने पटाखा बिक्री पर पाबंदी लगा दी और हवा में बढ़े प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी कर डाली। प्रशासन ने सिर्फ दो घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति आठ से रात 10 बजे तक दी थी। मगर ग्रीन पटाखा को छोड़ शहर में अवैध रूप से घातक आवाज वाले प्रतिबंधित पटाखों की न केवल धड़ल्ले से बिक्री हुई, बल्कि रात 12 बजे तक भी लोग पटाखे जलाने से हवा में जहरीला धुआं खोलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्योहार पर शहर में फिर बन गए 55 से अधिक जगहों पर अस्थायी डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद ने शहर से डंपिंग प्वाइंट कम करने और अस्थायी जगहों से डंपिंग प्वाइंट समाप्त करने का दावा किया था, मगर त्योहार में फिर से शहर के अंदर करीब 55 जगहों पर अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बन गए। इन जगहों पर त्योहार के बाद कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिन्हें उठाने वाला भी कोई नहीं पहुंच रहा है। ज्यादातर सूखे कचरे का जलाकर ही निस्तारण किया जा रहा है, क्योंकि जो कूड़ा उठाया नहीं जा रहा है, उसे जलाया जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर भी नहीं सुधरे हालात
जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भिवानी नगर परिषद को शहर में कूड़ा जलाए जाने और ठोस कूड़े का सही से निस्तारण नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया हुआ है। इस नोटिस में व्यवस्था सुधार नहीं होने तक एक लाख रुपये प्रति माह जुर्माना वसूले जाने की भी चेतावनी है। लेकिन नोटिस का नगर परिषद अधिकारियों की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ। यही वजह रही कि शहर कूड़े से जल रहा है, अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।


जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भिवानी नगर परिषद को ठोस कचरा निस्तारण नहीं होने और शहर में कूड़ा जलाए जाने से संबंधित नोटिस जारी किया है। ये नोटिस 15 दिन की अवधि का है। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी अपना पक्ष रखते हुए व्यवस्था सुधार में क्या कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी देंगे। अगर इस अवधि के बाद निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलती हैं तो फिर इस संबंध में ग्रेप के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लोग जला रहे हैं, जिन पर नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जानी हैं।

-कपिल सिंह, एसडीओ जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article