फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Order for restoration of internet in Bhiwani Manisha Death Case

Teacher Manisha Case: भिवानी में इंटरनेट बहाली के आदेश, मनीषा मौत मामले में होगी सीबीआई जांच

Thu, 21 Aug 2025 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

पिछले दो दिनों से बंद इंटरनेट सेवा की बहाली को लेकर गुरुवार शाम को हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने आदेश दे दिए हैं।  मनीषा 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी और 13 अगस्त को शिक्षिका का शव खेत में मिला था। 

विज्ञापन
Order for restoration of internet in Bhiwani Manisha Death Case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा मौत मामले में पिछले दो दिनों से बंद इंटरनेट सेवाएं बहाली को लेकर गुरुवार शाम को हरियाणा सरकार की गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने नए आदेश दिए हैं। जिनमें भिवानी में बंद इंटरनेट सेवाओं को बहाल किए जाने का हवाला दिया गया है। लेकिन पत्र में यह नहीं स्पष्ट किया है कि किस समय तक इंटरनेट सेवाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मनीषा मौत मामले में भ्रामक सूचनाओं को लेकर इंटरनेट सेवाओं पर 19 अगस्त को रोक लगाई गई थी। गुरुवार सुबह मनीषा का गांव ढाणी लक्ष्मण में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने भी भिवानी में प्रेसवार्ता कर मनीषा मौत मामले में सीबीआई को जांच सौंपने की तैयारी की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त साहिल गुप्ता ने इंटरनेट सेवाएं बहाल किए जाने का अनुरोध किया। फिलहाल भिवानी मेें स्थिति सामान्य बनी है।
विज्ञापन

 

पुलिस महानिदेशक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ये केस सीबीआई को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि मनीषा मौत मामले में हरियाणा पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अभी इस मामले में तथ्यों का खुलासा करना ठीक नहीं है, इस केस में अब सीबीआई जांच करेगी।

शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस ने मनीषा मौत मामले में अब तक जो भी बातें मीडिया या परिजनों के सामने रखी हैं, वे सभी साइंटिफिक जांच का हिस्सा नहीं हैं। मनीषा के दो पोस्टमार्टम हुए जिसके बाद तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में हो चुका है। परिजनों और जनभावनाओं को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने हर पहलू से जांच की है।



ये भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: नौ दिन...तीन बार पोस्टमार्टम, फिर भी न मिले इन सवालों के जवाब; पुलिस की थ्योरी से पलटा केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed