फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Operation of many trains canceled for three days from today

Bhiwani News: कई ट्रेनों का संचालन आज से तीन दिन के लिए रद्द

Thu, 07 Sep 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Sep 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Operation of many trains canceled for three days from today
भिवानी: रेलवे स्टेशन की और जाती ट्रेन।
भिवानी। दिल्ली में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक के कारण बीकानेर रेलवे मंडल ने दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों के संचालन को आठ, नौ और 10 सितंबर के लिए रद्द किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है, जबकि कुछ ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव निर्धारित किया है। इनमें भिवानी जंक्शन से दिल्ली की तरफ जाने वाली किसान एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन सेवाएं भी रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार बीकानेर मंडल ने आठ, नौ और 10 सितंबर को 22 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। इसके अलावा दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और पांच ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा। इनमें से भिवानी व दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली ट्रेन संख्या 14737, 14738 तिलकब्रिज एक्सप्रेस नौ सितंबर और 10 सितंबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14731, 14732 किसान एक्सप्रेस की सेवाएं नौ और 10 सितंबर को रद्द रहेंगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04089, 04090 हिसार-दिल्ली ट्रेन की सेवाएं नौ और 10 सितंबर को रद्द रहेंगी। जबकि इसके अलावा भिवानी जंक्शन से दिल्ली की तरफ जाने वाली गोरखधाम व कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed