{"_id":"66b165300891907ac3035d16","slug":"opened-accounts-of-four-women-misused-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121236-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोन दिलाने के नाम पर चार महिलाओं के खोले खाते, किया दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोन दिलाने के नाम पर चार महिलाओं के खोले खाते, किया दुरुपयोग
Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। ढाणी रहीमपुर क्षेत्र की चार महिलाओं को डेढ़ लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर उनके दो बैंकों में खाला खुलवाकर उसका दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर घर पर पहुंचे थे। महिलाओं ने लोहारू थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कमलेश, सुदेश, सुमन, चम्पा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनको डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का लोन दिलवाने की बात कहकर उनसे कागजात लिए बाद में इसने उनके नाम से दो बैंक खाते खुलवाए। एक एचडीएफसी बैंक बाढड़ा और दूसरा इंडस बैंक की चरखी दादरी शाखा में खुलवाया गया।
उन्होंने बताया कि इन खातों में मोबाइल फोन नंबर भी किसी अन्य के दिए गए ताकि उनके पास कोई मैसेज न आए। बैंकों में खाता खुलवाने के बाद उनमें रुपये भी आए लेकिन वह लोन के नहीं थे। अब जब बैंकों के कर्मचारी खाते की जानकारी लेने उनके घर आए तब उन्हें पता चला की उनके नाम से खुले खातों का दुरुपयोग किया जा रहा है। फिलहाल चारों पीड़िताओं ने इसकी शिकायत लोहारू पुलिस को देकर इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।