{"_id":"60fc6bc28ebc3e581023513f","slug":"open-exam-of-haryana-will-be-from-18-maugust-bhiwani-news-hsr6070097160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड : दसवीं और 12वीं ओपन की परीक्षाएं 18 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड : दसवीं और 12वीं ओपन की परीक्षाएं 18 अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 18 अगस्त से एवं डीएलएड की परीक्षाएं 19 अगस्त से संचालित करेगा।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि दसवीं और 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एक विषय में कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 18 अगस्त को संचालित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक विषय से अधिक विषयों की परीक्षाएं 19 अगस्त से शुरू होकर एक सितंबर तक संचालित करवाई जा रही हैं। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से सायं साढ़े चार बजे तक रहेगा। इसी प्रकार डीएलएड परीक्षाएं 19 अगस्त से आरंभ होकर 28 अगस्त तक दो सत्र में होंगी। इन परीक्षाओं के आरंभ होने का समय सुबह साढ़े नौ बजे और अपराह्न दो बजे से रहेगा। तिथि पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी परीक्षार्थियों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों को पारदर्शी हैंड सैनिटाइजर एवं पीने का पानी की बोतल साथ लेकर आनी होगी।