{"_id":"688e4fa7e78dd357af0147d6","slug":"open-counseling-will-be-held-on-august-5-for-the-vacant-seats-of-pg-courses-in-cblu-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-137667-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी कोर्स की रिक्त सीटों पर 5 अगस्त को होगी ओपन काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी कोर्स की रिक्त सीटों पर 5 अगस्त को होगी ओपन काउंसिलिंग
Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर में स्थित सीबीएलयू का भवन।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभिन्न कटऑफ सूचियां जारी होने के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं जिन्हें भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 5 अगस्त को कैंपस में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र, जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले सके वे इस काउंसिलिंग में भाग लेकर विभिन्न विभागों में उपलब्ध सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय ने कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। दाखिला प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के उद्देश्य से विवि परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं जहां विद्यार्थियों को कोर्स संबंधी सभी जरूरी जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में सीबीएलयू में 66 यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसके चलते चरखी दादरी और भिवानी के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस सत्र में शुरू किए गए प्रमुख नए पाठ्यक्रमों में एमए संस्कृत, एमए संगीत, एमए फाइन आर्ट, एमए समाजशास्त्र, एलएलएम, एमएससी जिओ इन्फॉरमेटिक्स, गणित में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी, फिजिक्स में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी-बीएससी (सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीजेएमसी (मास कम्युनिकेशन) और बीएससी योगा शामिल हैं।
विज्ञापन
बाजार एवं उद्योग की मांग के अनुरूप शुरू किए गए नए डिप्लोमा कोर्स
इनमें पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी, फोरेंसिक साइंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (म्यूजिक, डांस, सिंगिंग, थिएटर), सोशल वर्क, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, फ्रेंच और जर्मन भाषा जैसे कोर्स शामिल हैं।
विश्वविद्यालय में खाली बची हुई सीटों के लिए 5 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग का आयोजन करवाया जाएगा। दाखिलों से वंचित विद्यार्थी ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय में नए सत्र से रोजगार परक कोर्स संचालित किए गए हैं। - प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलपति, सीबीएलयू