{"_id":"65e8a21d481d24390d0762e9","slug":"opd-will-start-in-the-new-medical-college-in-the-first-week-of-april-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114209-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नए मेडिकल कॉलेज में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आरंभ होंगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नए मेडिकल कॉलेज में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आरंभ होंगी ओपीडी
Wed, 06 Mar 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरा होने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण तेज हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नए मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच शुरू कर देंगे।
इसके लिए डेपुटेशन पर चिकित्सकों की भी तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआत में तीन ओपीडी शुरू होंगी। नर्सिंग स्टाफ के लिए भी अलग से कक्ष तैयार किया गया है। जहां पर ओपीडी के अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी सुचारु रहेंगी। वहीं मेडिकल में चौबीसों घंटे मुख्य गेट पर एक एंबुलेंस को भी अलर्ट रखा गया है।
बुधवार को भिवानी के मेडिकल कॉलेज की प्रभारी निदेशक डाॅ. गीता ने निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले पंचकेंद्र में भी डॉ. गीता निरीक्षण के लिए पहुंची। पिछले सप्ताह भी डाॅ. गीता ने नागरिक अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया था। तब अधिकारियों ने अस्पताल में बेडों की संख्या का मूल्यांकन किया था। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से निरीक्षण के लिए डॉ. गीता रोहतक से यहां पहुंची। जिन्होंने पंचकर्म केंद्र का निरीक्षण किया और अस्पताल में ओपीडी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में वार्डों में बेडों की संख्या का बढ़ा दिया गया है और चिकित्सक कक्ष को भी अलग से कर दिया गया है। अब नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के लिए एक ही कक्ष कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में शुरुआत में तीन ओपीडी लगेंगी। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होंगी। पीजीआई में नई मशीनें आएंगी। ओपीडी की पर्ची भी मेडिकल कॉलेज परिसर में ही कटेगी। इसके साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में ईएनटी के चिकित्सक की भी नियुक्ति जल्द होगी।
-- -- -
मेडिकल कॉलेज अप्रैल में शुरू हो जाएगा। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। जल्द ही ओपीडी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- डॉ. गीता, प्रभारी निदेशक मेडिकल कॉलेज भिवानी।