फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online fraud of 2.37 lakh.

झांसा देकर झुप्पा खुर्द निवासी के खातों से उड़ाए दो लाख 37 हजार रुपये

Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of 2.37 lakh.
लोहारू। कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए अपने मोबाइल में भीम यूपीआई ऐप डाउनलोड कर ऐप के कस्टमर केयर में फोन मिलाना कथित रूप से एक उपभोक्ता को भारी पड़ गया। कस्टमर केयर से बातचीत के 48 घंटे बाद ही उपभोक्ता के तीनों बैंक खाते एकाएक खाली हो गए और तीनों बैंक खातों से दो लाख 37 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दी है। लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव झुप्पा खुर्द निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाइल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए भीम यूपीआई ऐप डाउनलोड किया था। उससे रुपयों की ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रही थी। इसके लिए भीम यूपीआई के कस्टमर केयर नंबर पर बातचीत की। उन्होंने समस्या का समाधान करते हुए अपने नंबरों पर दो ट्रांजेक्शन भी करवाई, जो फौरन रिफंड कर दी गई थी। किंतु उसके दो दिन बाद उसके बैंक खातों से रुपये निकलने के मैसेज धड़ाधड़ उसके मोबाइल में आने लगे। जब तक कुछ कर पाता तब तक मेरे ढिगावामंडी और लोहारू के तीन बैंक खातों से दो लाख, 36 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए। लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कहकर पूछा कोड, उड़ाए 60 हजार
भिवानी। क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने की बात कहकर ऑनलाइन 60 हजार की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाणी चरखान पतराम गेट वासी सचिन कुमार ने बताया कि 26 मई की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उसके पास एक फोन आया। फोन पर बोलने वाले खुद को बैंक कर्मी बताया और उसके पास मेरे क्रेडिट कार्ड की सभी जानकारी थी। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड की वैद्यता समाप्त होने वाली है, इसे चालू रखने के लिए फोन पर भेजा कोड बताएं। इसके बाद मैंने फोन करने वाले को कोड बताया। इसके बाद उसके खाते से 60 हजार की नकदी किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर ली गई। क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज भेज झांसा देकर 20 हजार रुपये ठगे
भिवानी। एक युवक की फेसबुक मैसेंजर आईडी पर मैसेज भेजकर दोस्त के नाम से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर आरोपी ने उससे दोस्त के नाम पर 20 हजार रुपये की नकदी ट्रांसफर करा ली। बाद में उसे इस बारे में पता चला। जिसकी शिकायत पुलिस को दी। गांव ढांगर निवासी नितेश कुमार ने जुईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि किसी ने फेसबुक मैसेंजर पर उसे परिचित व्यक्ति की फेसबुक आईडी हैक करते हुए पैसे मांगे। इस पर 20 हजार रुपये उसने दे दिए। बाद में जब उसके दोस्ता का संदेश उसे मिला तो उससे बातचीत हुई और पता चला कि आरोपी ने उसे धोखा देते हुए पैसे हड़प कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में नितेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed