{"_id":"68dd7bd91aa308e3cf068808","slug":"online-applications-for-national-sports-awards-begin-last-date-is-october-28-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140583-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेशनल खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 28 अक्तूबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेशनल खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 28 अक्तूबर
विज्ञापन
भिवानी। नेशनल खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 28 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए प्रति वर्ष नेशनल खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। वहीं अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है जबकि अर्जुन (लाइफटाइम) पुरस्कार खेल के विकास में जीवनपर्यंत योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेताओं को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों को मिलता है। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार खेलों के प्रचार और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सार्वजनिक/निजी संस्थाओं और एनजीओ को दिया जाता है।
इन पुरस्कारों के बारे में पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट www.IndianChess.org पर उपलब्ध है। पात्र आवेदक पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में आवेदक कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक खेल मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं।