फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online admissions for the five-year BA-LLB course at CBLU have begun.

Bhiwani News: सीबीएलयू में बीए-एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Online admissions for the five-year BA-LLB course at CBLU have begun.
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीए-एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल, प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके कौशिक और विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद मालिक के साथ ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि नए पाठ्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। किसी भी संकाय कला, वाणिज्य या विज्ञान से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 19 जून से 8 जुलाई तक खुली रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विधि शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इनमें ऑनलाइन लीगल डेटाबेस, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों के अध्ययन की सुविधा, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम तथा डिजिटल शिक्षण संसाधन शामिल हैं। पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के अनुरूप तैयार किया गया है जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की विधि शिक्षा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों, विधिक सहायता क्लीनिक, लोक अदालतों में सहभागिता, क्लाइंट काउंसिलिंग तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुलगुरु ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थापित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायिक सेवा, सहायक जिला न्यायवादी, श्रम आयुक्त, बीमा एवं बैंकिंग क्षेत्र के विधि अधिकारी, भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा तथा अन्य विधिक एवं प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन और कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विभिन्न लॉ फर्मों, उद्योगों और कॉर्पोरेट संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed