फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One year jail for check bounce

चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने सुनाई आरोपी को एक साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
One year jail for check bounce
चेक बाउंस के दोषी को एक साल की सजा
विज्ञापन

नौ फीसदी ब्याज सहित लौटनी होगी दो लाख 70 हजार रुपये की की राशि
भिवानी। चेक बाउंस मामले में न्यायाधीश अविनाश यादव की कोर्ट ने दोषी योगेश को एक साल की कैद और नौ फीसदी ब्याज सहित जुर्माना देने की सजा सुनाई है।
बैंक कॉलोनी निवासी लव कुमार ने झज्जर निवासी योगेश को 2017 में दो लाख 70 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे लौटाने का वक्त आया तो योगेश ने एक चेक दो लाख 70 हजार का भरकर लव को दे दिया। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। उसके बाद लव कुमार ने अपने अधिवक्ता मुकेश गुलिया के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा। योगेश ने लीगल नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया, न पैसे दिए। इसके बाद लव कुमार ने अधिवक्ता मुकेश गुलिया के माध्यम से न्यायालय में केस दायर किया। न्यायाधीश अविनाश यादव की कोर्ट ने मुकेश गुलिया द्वारा रखे गए सभी तथ्यों और सुबूतों को सही मानते हुए योगेश को दोषी करार देते हुए उसे एक साल की कैद व नौ फीसदी ब्याज सहित जुर्माना राशि देने की सजा सुनाई।

एक ही पेन की स्याही से भरा जाए पूरा चेक : गुलिया
भिवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश गुलिया ने बताया कि रुपयों का लेनदेन करते समय खास तौर पर सावधानी रखें और किसी भी व्यक्ति से चेक लेते समय अपने सामने चेक पर हस्ताक्षर कराएं। यह भी ध्यान रखें कि चेक एक ही पेन की स्याही से भरा जाए। चेक से राशि के लेनदेन के मामलों में चेक बाउंस के मामले अत्यधिक सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में न्यायालय द्वारा भी दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed