फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One place redressal of complaints

एक जगह किया जा रहा शिकायतों का निपटारा : उपायुक्त

Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
One place redressal of complaints
भिवानी में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीसी महावीर कौशिक। 
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा इन शिविरों में नागरिकों की हर शिकायत का यथासंभव निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाधान शिविर में प्राप्त हुई 16 शिकायतों के निपटारे संबंधित अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इन शिकायतों का मौके पर निपटारा सुनिश्चित करें। एक छत के नीचे लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निदान किया जा रहा है। अब लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए कई कार्यालयों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। समाधान शिविर में एक छत के नीचे ही सभी विभागों की शिकायतों का निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में एडीसी हर्षित कुमार, उपमंडलाधीश महेश कुमार कुमार, नगराधीश विपिन कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार आदि मौजूद रहे।

लघु सचिवालय सभागार में नियमित लगाए जा रहे समाधान शिविर

लोहारू। लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटाने के लिए प्रत्येक कार्यदिवस में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राथमिकता से शिकायतों का निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसलिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इन शिविरों के माध्यम से अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed