{"_id":"60ce3a098ebc3e2cd30046b3","slug":"one-die-in-corona-11-new-positive-found-doctors-bhiwani-news-rtk6137770162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 11 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 17 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 64 केस सक्रिय हैं। जिनमें से 26 शहरी क्षेत्र और 38 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वही कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक कुल 638 मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमण से गांव सांगवान निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत की जानकारी जारी की है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 638 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के माध्यम से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौर में लापरवाही न बरतें। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 06
कैरू 05
लोहारू 04
मानेहरू 06
मीरान 10
तोशाम 04
जमालपुर 03
महज 26 केस अस्पताल में उपचाराधीन
जिले में कोरोना संक्रमण के 64 सक्रिय केस हैं। जिनमें से 38 केस होम आइसोलेट और 26 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिला सामान्य अस्पताल में सात, दिल्ली में एक, हिसार में नौ, पीजीआईएमएस रोहतक में चार, गुरुग्राम में एक, मेवात में एक, लाइफ लाइन अस्पताल में एक, गणेश अस्पताल में एक और चुघ अस्पताल में एक केस दाखिल है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस ग्रस्त एक केस ठीक, सक्रिय केस आठ
जिले में ब्लैक फंगस ग्रस्त एक केस ठीक हो गया। जिसके बाद जिले में ब्लैक फंगस के आठ सक्रिय केस रह गए। स्वास्थ्य विभाग के जारी जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव बजीणा निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति ठीक हो गया। जिले में ब्लैक फंगस के कुल 42 केस सामने आ चुके है। जिनमें से 15 की मौत हो चुकी है और 19 ठीक हो चुके है। जिले में ब्लैक फंगस के आठ सक्रिय केस है। ब्लैक फंगस के केस अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और रोहतक के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
वर्जन:
कोरोना संक्रमण के केस कम हो रहे है। ऐसे में कोरोना खत्म हो गया है, ऐसा मान कर लापरवाही न करें। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।