फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One corona patients die, seven more corona postives identify.

कोरोना पॉजिटिव सर्राफा व्यापारी की मौत, सात नए संक्रमित आए सामने

Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
One corona patients die, seven more corona postives identify.
कंटेनमेंट जोन में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें बामला गांव के एक परिवार की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित तीन सदस्य हैं। इसी तरह दो नई अनाजमंडी से, एक मंढोली गांव से और एक दिनोद गेट गांधी नगर से है। वहीं शहर के एक संक्रमित सर्राफा व्यापारी की मौत हो गई। उन्हें हृदय संबंधित समस्याएं भी थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। व्यापारी दो दिन पूर्व ही भिवानी आया था। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी मौत का कारण हृदयघात है। जिले में अब 183 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं, जिनमें 107 एक्टिव केस हैं जबकि 75 ठीक हो चुके हैं। गौर हो कि जिले में कोरोना संक्रमण से तीसरी मौत है। इनमें पाथरवाली गांव के 36 वर्षीय युवक, बड़ेसरा की बुजुर्ग महिला और तीसरा सर्राफा व्यापारी है।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- बामला गांव से तीन कोरोना पॉजिटिव : बामला गांव में एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। इनमें 90 वर्षीय महिला, उसका 54 वर्षीय बेटा व एक 27 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

- बहल क्षेत्र में आया पहला केस : बहल क्षेत्र के गांव मंढोली कलां में 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री मानेसर की है। युवक बीटेक करने के बाद दो साल से मानेसर की एक कंपनी में कार्यरत है और वह मानेसर के पास नवाड़ा गांव में रहता है। वह तीन महीने घर रहने के बाद एक जून को मानेसर गया था और 13 जून को वापस आया था। युवक को शरीर में हरारत होने व दस्त लगने पर 17 जून को भिवानी में टेस्टिंग के लिए गया था। उस दिन उसका नंबर नहीं आया। 18 जून को फिर से भिवानी में जांच करवाई। 19 जून को उसे मैसेज कर सूचित किया गया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांधी नगर से दो दिन में पांच पॉजिटिव : गांधी नगर कृष्णा कॉलोनी में शुक्रवार को 37 वर्षीय दुकानदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले वीरवार रात को आई रिपोर्ट में यहां 45 वर्षीय महिला, 48 और 45 वर्षीय दो व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये सभी पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आए थे।
नई अनाजमंडी में भी पांच पॉजिटिव : नई अनाजमंडी में भी 12 घंटे के दरमियान पांच पॉजिटिव आए। शुक्रवार को छह वर्षीय बच्ची और 85 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं वीरवार रात को 59 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय बुजुर्ग और आठ साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये सभी पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।
- दिल्ली पुलिस का जवान मिला पॉजिटिव : गांव बरालु से 33 वर्षीय व्यक्ति जो कि नांगलोई में दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 13 जून को अपने गांव आया था।
प्राइवेट लैब का एलटी पॉजिटिव : गांव दिनोद में 25 वर्षीय युवक रोहतक में किसी निजी लैब में टैक्नीशियन की नौकरी करता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भिवानी से रोहतक आता-जाता रहता है।
- चांग की महिला पॉजिटिव : गांव चांग से 60 वर्षीय महिला जो कि 13 जून से 16 जून तक हिसार गई थी कि कोरोना पॉजिटिव आई थी।
- चिरंजीव कॉलोनी में एक और पॉजिटिव : रात को आई रिपोर्ट में चिरंजीव कॉलोनी में 42 वर्षीय एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह पहले आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।

जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। अब 183 कुल केस है और एक्टिव केस 107 है। शुक्रवार को 190 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। वहीं वीरवार तक भेजे सैंपल में 138 की रिपोर्ट लंबित है। शुक्रवार को जिस कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है, वह दिल्ली के किसी निजी अस्पताल में उपचाराधीन था और वहीं सैंपल दिया था। जांच कमेटी जांच करेगी कि उसकी मौत कोरोना से हुई या अन्य किसी कारण से हुई है। - जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन

कोरोना संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

कोरोना संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड में लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed