फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One case of dengue was found, the figure reached 28

डेंगू का एक केस मिला, आंकड़ा पहुंचा 28

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
One case of dengue was found, the figure reached 28
भिवानी। जिले में डेंगू के डंक का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम डेंगू का एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव केस का आंकड़ा 28 पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमों ने 434 लोगों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड बनाई। इनमें से 363 ग्रामीण और 71 स्लाइड शहरी में बनाई हैं। वहीं डेंगू जांच के लिए 39 सैंपल लैब में भेेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आएगी। एंटी लारवा अभियान के तहत जांच के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 2530 को नोटिस जारी किया है। जिले में अब तक मलेरिया जांच के लिए 5413 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। गनीमत रही कि अब तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। वहीं डेंगू के अब तक 425 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

जागरूकता और सावधानी रखें
डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी रखनी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर लोगों को डेंगू मच्छर से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। नागरिकों से अपील है कि अपने घर व आसपास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed