{"_id":"621e57d9fef1ac1a5b59cc15","slug":"one-bike-rider-dies-in-road-accident-two-are-in-critical-condition-bhiwani-news-hsr625601772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर स्थित जमालपुर-बलियाली टी-प्वाइंट पर ट्रक और रिट्ज कार चालक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। आरोपी ट्रक और रिट्ज कार चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार रात करीब आठ बजे का है।
बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव किरावड़ निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह ड्राइवर है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी में किरावड़ से बवानीखेड़ा जा रहा था। वह तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर स्थित जमालपुर-बलियाली टी-प्वाइंट से बवानीखेड़ा की ओर चला था। उसकी गाड़ी के आगे तेज रफ्तार रिट्ज कार का चालक जा रहा था, जिसने बवानीखेड़ा की ओर से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार तीन व्यक्ति नीचे गिर गए और पीछे से लापरवाही से चलाते आ रहे ट्रक चालक ने अपना ट्रक बाइक पर सवार तीनों व्यक्तियों पर चढ़ा दिया और उन्हें काफी दूर तक घसीटता ले गया। ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने गाड़ी रोकी और बाइक सवार व्यक्तियों के पास गया, जिनमें एक व्यक्ति की पहचान गांव किरावड़ निवासी ताराचंद के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों की पहचान गांव किरावड़ निवासी विजय और सोनी के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद विजय और सोनी की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया और ताराचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी कार और ट्रक चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
वर्जन:
सड़क हादसे में किरावड़ निवासी ताराचंद की मौत हो गई और दो युवक हादसे में घायल हैं, जिन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया हुआ है। गांव किरावड़ निवासी ओमप्रकाश के बयान पर ट्रक और रिट्ज कार के अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- एसआई लालजीत, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।