फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One arrested for extorting money

Bhiwani News: रुपए की जबरन वसूली करने के मामले में एक गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
One arrested for extorting money
भिवानी। थाना शहर पुलिस भिवानी ने जबरन वसूली करने के मामले में एक सूदखोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेंद्र उर्फ खरकिया गली नंबर-02 अग्रसेन कॉलोनी रोहतक का रहने वाला है। अमित निवासी कृष्णा कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च 2023 को नरेंद्र खरकिया से 1,00,000 रुपए लिए थे। इस रकम को उसके द्वारा पूरे ब्याज सहित लौटा दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी अधिक ब्याज लेने के लिए आरोपी उसे व उसकी पत्नी को डरा धमकाकर और ब्याज लेने के लिए धमकी देता है। वहीं आरोपी द्वारा उनकी पत्नी के नाम के दो ब्लैंक चेक, पैन कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी भी ली गई थी। बुधवार को थाना शहर के अंतर्गत पुलिस चौकी दिनोद गेट के सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने डरा धमकाकर जबरन वसूली करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed