फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One accused caught with country made pistol on Khanak bypass

Bhiwani News: खानक बाईपास पर देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
One accused caught with country made pistol on Khanak bypass
तोशाम (भिवानी)। सीआईए की टीम ने सूचना के आधार पर बिहार के एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित खानक बाईपास के पास से काबू किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम के इंचार्ज मुख्य सिपाही सलीन अपनी टीम के साथ सुरेंद्र चौक तोशाम के पास थे। पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भिवानी से तोशाम रोड खानक बाईपास तोशाम पर एक व्यक्ति कहीं जाने के इंतजार में खड़ा हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति को बिना लाइसेंस के अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी विनोद के रूप में हुई है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तोशाम में टाइल लगाने का काम करता है। वहीं यह अवैध हथियार छपरा बिहार से अपना शौक पूरा करने के लिए एक व्यक्ति से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article