फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   One 132 KV and two new 33 KV power sub stations will be built in Bhiwani

भिवानी में 132 केवी का एक और 33 केवी के दो नए पावर सब स्टेशन बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
One 132 KV and two new 33 KV power sub stations will be built in Bhiwani
132केवी सबस्टेशन। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर की करीब ढाई लाख आबादी को पर्याप्त बिजली आपूर्ति की योजनान पर बिजली निगम प्रबंधन ने मंथन शुरू कर दिया है। शहर के अंदर 132 केवी का एक और 33 केवी के दो नए पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। निगम प्रबंधन सब स्टेशन बनाने के लिए शहर व इसके आसपास जगह चिह्नित करने में जुटा है।
33 केवी पावर सब स्टेशन के लिए चरखी दादरी रोड पर जगह फाइनल हो चुकी है, मगर अभी तक जिला प्रशासन व सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। भिवानी शहर के चारों तरफ दर्जनों नई कॉलोनियां बस चुकी हैं, जिसकी वजह से शहर में बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

भिवानी और चरखी दादरी जिले की करीब 11 लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति का जिम्मा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल के कंधों पर है। भिवानी और चरखी दादरी जिले में 468 गांवों के अलावा कस्बों व शहरी दायरे में बिजली आपूर्ति दी जा रही है। 17 सब डिवीजनों के अंतर्गत 609 फीडरों का संचालन भी हो रहा है। अकेले भिवानी शहर व इसके आसपास के गांवों में करीब 25 से अधिक फीडरों का संचालन किया जा रहा है, जिन्हें शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का भी दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आ रही दिक्कत
शहर की आबादी पिछले चार दशक में कई गुणा बढ़ गई है। फिलहाल शहर में ढाई से पौने तीन लाख की आबादी को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए नए पावर सब स्टेशन निर्माण की जरूरत महसूस हो रही है। शहर के ढाणा रोड, दादरी गेट, मिनी बाईपास क्षेत्र के अलावा गांव निनान व नया बाईपास तक कोई भी पावर सब स्टेशन नहीं है। इस हिस्से को गांव हालुवास के 132 केवी पावर सब स्टेशन से आपूर्ति मिल रही है। हालुवास का पावर सब स्टेशन भी चरखी दादरी के 220 केवी पावर सब स्टेशन से चल रहा है। इसी तरह लोहारू रोड और दादरी रोड पर बनी नई कॉलोनियों की आबादी को बिजली आपूर्ति के लिए नया 33 केवी सब स्टेशन बनाने की जरूरत है।
यहां बनेंगे नए सब स्टेशन
शहर के दादरी रोड स्थित नगर परिषद की भूमि पर नया 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह फाइनल हो चुकी है। सरकार की मंजूरी के लिए मसौदा भेजा जाएगा। इस सब स्टेशन से शहर के दादरी रोड, लोहारू रोड, हनुमान ढाणी, दादरी गेट, ढाणा रोड, मिनी बाईपास सहित रोहतक रोड क्षेत्र की आबादी को बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसी तरह रोहतक रोड के नया बाईपास क्षेत्र में भी 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण की योजना है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। भिवानी-महम रोड पर गांव चांग के आसपास भी 132 केवी पावर सब स्टेशन के लिए निगम प्रबंधन भूमि की तलाश में जुटा है। जगह चिह्नित होने के बाद यहां पर भी नया पावर सब स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 33 केवी के एक पावर सब स्टेशन पर करीब साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी।
दो एकड़ जमीन चिह्नित कराई है
मेरे संज्ञान में निगम अधिकारियों ने नए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए जगह मुहैया कराए जाने का मामला लाया था, जिसके बाद निगम अधिकारियों को दादरी रोड पर नगर परिषद की करीब दो एकड़ जगह चिह्नित कराई गई है। यहां नप की करीब 37 एकड़ भूमि है। इसी तरह ढाणा रोड व आसपास क्षेत्र में भी जगह मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

-घनश्याम सर्राफ, विधायक भिवानी।
जल्द काम शुरू होगा
बढ़ती शहरी आबादी के साथ ही बिजली संसाधनों का भी विस्तार जरूरी है। इसके लिए निगम 132 केवी का एक और 33 केवी के दो नए पावर सब स्टेशन शहर व आसपास बनाना चाहता है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। जैसे ही जगह चिह्नित होगी, निगम प्रबंधन पावर सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा।
- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed