फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the orders of the Deputy Commissioner, sewerage manholes on Rohtak Road were repaired overnight, reducing the risk of accidents

Bhiwani News: डीसी के आदेश पर रोहतक रोड पर रातों-रात दुरुस्त किए गए सीवरेज मैनहोल, दुर्घटना का खतरा कम

Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the Deputy Commissioner, sewerage manholes on Rohtak Road were repaired overnight, reducing the risk of accidents
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने रोहतक रोड पर सीवरेज मैनहोल को रातों-रात दुरुस्त कर दिया। मेनहोल दुरुस्त होने से सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका कम हो गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट मुकेश गुलिया ने समाधान शिविर में डीसी के समक्ष रोहतक रोड पर सीवरेज मैनहोल के दुरुस्त न होने और सीवरेज लाइन की सफाई न होने की समस्या रखी थी। इसके बाद डीसी साहिल गुप्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग को तुरंत प्रभाव से मैनहोल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीसी के निर्देश मिलते ही विभाग ने सोमवार रात को ही मैनहोल दुरुस्त करवाया। विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि दिल्ली से मंगवाई गई सीवरेज लाइन सफाई मशीन शहर के अन्य क्षेत्र में लगी हुई है वहां से कार्य पूरा होने के बाद रोहतक रोड की लाइन की सफाई भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोहतक रोड क्षेत्र के कुछ मैनहोल सीसी सड़क के नीचे दब गए हैं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए एनएच से अनुमति मिल गई है, जिन्हें शीघ्र ही दुरुस्त किया जाएगा। विभाग को जैसे ही सीवरेज जाम या पेयजल संबंधी समस्या मिलती है विभाग तुरंत कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed