फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the first Friday of Shravan, a flood of devotees thronged the Shiva temples

Bhiwani News: श्रावण के पहले शुक्रवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
On the first Friday of Shravan, a flood of devotees thronged the Shiva temples
जाेगीवाला ​शिव मंदिर  में जला​भिषेक करते  श्रद्धालु।  
भिवानी। श्रावण मास की शुरुआत शुक्रवार से हो गई और पहले ही दिन शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से जोगीवाला प्राचीन मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आए। शिवभक्तों ने जल चढ़ाकर अपने कष्टों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं कमला, भगवती, दयावंती और महावीर ने बताया कि वे श्रावण माह में प्रतिदिन मंदिर आकर पूजा करती हैं। उनके अनुसार इस माह भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि श्रावण की शिवरात्रि के अवसर पर वे हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक करते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed