{"_id":"67d06a8faa0d2708290b6ec2","slug":"on-the-complaint-of-the-married-womans-brother-a-dowry-murder-case-was-registered-against-the-accused-husband-and-three-others-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131213-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विवाहिता के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित तीन पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विवाहिता के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित तीन पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस
Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। शहर के बंसीलाल पार्क अमर नगर टिब्बा बस्ती क्षेत्र निवासी विवाहिता की मौत मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला था।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नलवा हिसार निवासी विकास ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी 28 नवंबर 2021 को भिवानी निवासी अंकुर के साथ की थी। शादी के बाद पूजा को ढाई साल का एक बेटा है। विकास का आरोप है कि उसकी बहन पूजा को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे।
गत पांच मार्च को उसकी बहन के ससुर अनिल कुमार गांव नलवा आए थे। अपने किए हुए की माफी मांगकर पूजा को अपने साथ भिवानी ले गए थे। उसकी बहन अपनी जान का ससुराल वालों से खतरा बताते हुए रो रही थी। लेकिन परिजनों के समझाने पर वह आठ मार्च को ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन
पूजा के पिता चाननमल ने फोन पर बेटी से बात करना चाही तो नहीं हो पाई। क्योंकि उसकी बेटी का फोन दामाद अंकुर के पास था। इसके दो घंटे बाद पूजा से बात हुई तो उसने बताया कि उसका फोन अंकुर ने छीन लिया है और उसे जान से मारने की धमकी दी है। पूजा ने यह भी बताया था कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। 10 मार्च को पिता के फोन पर शाम सवा पांच बजे अंकुर ने बताया कि पूजा मर चुकी है।
इसके बाद परिजन यहां पहुंचे और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस व परिजनों के आने से पहले ही पूजा को फंदे से उतार चारपाई पर लेटाया हुआ था। मृतक के भाई विकास का आरोप है कि उसकी बहन को दहेज के लालच में पति अंकुर, ससुर अनिल व सास फुलपति ने साजिश के तहत गला घोंटकर मारा है।
-- -- -- -- --
मृतका के भाई विकास की शिकायत पर आरोपी पति अंकुर, ससुर अनिल व सास फुलपति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
- एएसआई किरण बाला, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस भिवानी।