फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On the complaint of the former councilor, a case of fraud has been registered against the three nominated and NP employees including the bank manager

पूर्व पार्षद की शिकायत पर बैंक मैनेजर सहित तीन नामजद व नप कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of the former councilor, a case of fraud has been registered against the three nominated and NP employees including the bank manager
नगर परिषद कार्यालय भवन। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले सप्ताह सामने आया नगर परिषद के घोटाले में पुलिस की इकनॉमिक सेल ने एक सप्ताह में ही जांच कर रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के बाद शहर थाने में शहर के एक नामी व्यापारी, बैंक मैनेजर, एक अन्य व नगर परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इकनॉमिक सेल की जांच में सामने आया कि सात चेकों से करीब दो करोड़ 33 लाख 36 हजार 70 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इन रुपयों के गबन किए जाने के आरोप हैं। फिलहाल शहर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं गबन के मामले का खुलासा होने के बाद नगर परिषद कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को नगर परिषद के पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर नगर परिषद में करीब दो करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगाए थे। आरोपों में बताया था कि ऐसी कंपनियों को लाखों के चेक काटकर भुगतान किया गया है, जिन्होंने कोई काम ही नहीं किया। शिकायत में बताया कि दो से तीन करोड़ रुपये सरकारी खाते से प्राइवेट पार्टियों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। नगर परिषद भिवानी का सरकारी पैसा दिल्ली की प्राइवेट फर्मों के खातों में ट्रांसफर किया हुआ है। पुलिस ने शिकायत के बाद व्यापारी विनोद गोयल, बैंक मैनेजर नितेश अग्रवाल, अन्य व्यक्ति विकास व नप कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाकार के पास रहती थी चेकबुक
28 फरवरी को पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल के आरोपों के बाद मामले की जांच का जिम्मा पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध जांच शाखा को सौंपा गया था। जांच में गबन पाया गया। एफआईआर में दी जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि नगर परिषद भिवानी का खाता नंबर 917020083396703 और जिसकी चेक नंबर 001076 से 001100 नगर परिषद भिवानी में लेखाकार के पास चेकबुक रहती थी। 4 जून 2018 को उक्त खातों में 160846 रुपये की राशि बकाया थी। उसको तत्कालीन लेखाकार संजय बंसल ने उक्त खाते से एक्सिस बैंक खाता नंबर 918010049839938 में ट्रांसफर करने के लिए शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक भिवानी को दरखास्त लिख कर उक्त खाते में राशि शून्य करवाई थी। उसके बाद 29 मार्च 2019 को नगर परिषद भिवानी के खाता नंबर 918020049827181 से 2 करोड़ रुपये उक्त खाते में ट्रांसफर करवाकर खाता नंबर 917020083396703 से चेक नंबर 1094, 18 जून 2019 को 25 लाख रुपये, चेक नंबर 1096 के माध्यम से 30 अगस्त 2019 को 34,42,232 रुपये, चेक नंबर 1095 से 10 सितंबर 2019 को 35,47,438 रुपये, चेक नंबर 1098 से 04 अक्तूबर 2019 को 37,55,300 रुपये, चेक नंबर 1099 से 05 अक्तूबर 2019 को 33,46,400 रुपये, चेक नंबर 2477 से 09 अक्तूबर 2019 को 33,46,400 रुपये, चेक नंबर 1097 से 09 अक्तूबर 2019 को 33,98,300 रुपये निकलवाने पाए गए है। जिनका लेखाकार शाखा नगर परिषद भिवानी की कैशबुक मे कोई इंद्राज नहीं होना पाया गया। उक्त चेकों व पैसों के बारे में नगर परिषद भिवानी के रिकॉर्ड में कोई इंद्राज नहीं है। जो विनोद गोयल, विकास, बैंक मैनेजर नितेश अग्रवाल व नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर परिषद के खाता नंबर 917020083396703 से लगभग 2 करोड़ रुपये निकलवाकर सरकारी रुपयों का गबन किया है।
आरोपी की माता के खाते में गए 25 लाख
प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक चेक की करीब 25 लाख रुपये की राशि तो एक आरोपी की माता बिमला गोयल के अकाउंट में गई है। एक चेक विनोद नामक व्यक्ति के नाम है।
इन चेकों से गबन का आरोप
तिथि चेक नंबर राशि
18 जून 2019 1094 25 लाख
30 अगस्त 2019 1096 34,42232
10 सितंबर 2019 1095 3547438
04 अक्तूबर 2019 1098 3755300
05 अक्तूबर 2019 1099 3346400
09 अक्तूबर 2019 2477 3346400
09 अक्तूबर 2019 1097 3398300
नोट : चार जून 2018 को उक्त खातों में 160846 रुपये कि राशि बकाया थी। उसको तत्कालीन लेखाकार ने खाते से एक्सिस बैंक खाता नंबर 918010049839938 में ट्रांसफर करने के लिए शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक भिवानी को दरखास्त लिखकर उक्त खाते में राशि शून्य करवाई थी।

जांच की जा रही है
शिकायत के बाद सखी कंगन पैलेस संचालक विनोद गोयल, बैंक मैनेजर नितेश अग्रवाल, विकास व नप के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, एसएचओ शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed