फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   On Navratri, the chant of Jai Mata Di will echo in Mata temples from today.

Bhiwani News: नवरात्र पर आज से माता मंदिरों में गूंजेगा जय माता दी का जयकारा

Tue, 09 Apr 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
On Navratri, the chant of Jai Mata Di will echo in Mata temples from today.
बाजार में माता की पूजा की सामग्री लेती महिलाएं। 
भिवानी। मंगलवार से नवरात्र में नौ दिन तक माता के विशेष पूजन और अनुष्ठान का आगाज होगा। इसी को लेकर सोमवार को शहर के बाजार में महिलाओं ने नवरात्र पूजन सामग्री की खरीदारी की। वहीं माता की मनमोहक प्रतिमाओं को भी अपने घर विराजमान करने के लिए खरीदा।
विज्ञापन

शहर के सराय चौपटा व किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र में माता के शृंगार और चुनरी के साथ नारियल व मिट्टी के कलश यानी घट की स्थापना का विधि विधान में इस्तेमाल होने वाला पूजन का सामन भी खरीद किया। पौराणिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में पहले दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना की जाती है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्वजन्म में शैलपुत्री का नाम सती था और ये भगवान शिव की पत्नी थी। शहर के नया बाजार स्थित भोजावाली देवी माता मंदिर, लाइन पार दुर्गा मंदिर, देवसर की पहाड़ी माता मंदिर में अखंड ज्योति भी प्रज्ज्वलित होंगी। जिसकी तैयारियां मंदिरों में पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed