फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Olympic quota confirmed for two women boxers from Bhiwani after Jasmine's victory

Bhiwani News: जैस्मिन की जीत के बाद भिवानी से दो महिला मुक्केबाजों का ओलंपिक कोटा पक्का

Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Olympic quota confirmed for two women boxers from Bhiwani after Jasmine's victory
जै​स्मिन लंबोरिया।
भिवानी। जैस्मिन लंबोरिया की जीत के साथ ही जिले से दो महिला मुक्केबाजों का पेरिस ओलंपिक कोटा पक्का हो गया है। रविवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में हुए मुकाबलों में भिवानी की मुक्केबाज लंबोरिया ने मुक्के का जबरदस्त दम दिखाते हुए पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 57 किलो ग्राम भार वर्ग में माली देश की मुक्केबाज को एकतरफा हराते हुए 5-0 से जीत दर्ज की है। वहीं, पुरुष मुक्केबाजी में 57 किलो भार वर्ग में सचिन सिवाच को फिलीपिंस के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए पिछले साल चीन में हुए मुकाबलों में भिवानी की महिला मुक्केबाज प्रीति पंवार ने कोटा पक्का कर लिया था।
विज्ञापन



जैस्मिन लंबोरिया ने जीता एकतरफा मुकाबला
महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया को पहले मुकाबले में बाई मिली थी। दूसरे मुकाबले में जैस्मिन ने अजरबैजान के मुक्केबाज को एकतरफा हराते हुए 5-0 से जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में जैस्मिन ने स्विटजरलैंड के मुक्केबाज को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंची थी। वहीं, रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने फिर से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए माली देश की मुक्केबाज को 5-0 से मात देते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया है।
विज्ञापन


आरंभ में सचिन का रहा एकतरफा मुकाबला

ओलंपिक कोटे के लिए मुक्केबाज सचिन सिवाच का आरंभ से ही एकतरफा मुकाबला रहा। पहले राउंड के मुकाबले में सचिन ने न्यूजीलैंड के मुक्केबाज को 5-0 से मात दी थी। दूसरे राउंड के मुकाबले में डेनमार्क के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। तीसरे राउंड में सचिन ने तुर्की के मुक्केबाज को फिर से 5-0 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में सचिन को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हुए मुकाबलों में भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 57 किलो ग्राम भार वर्ग में माली देश की मुक्केबाज को 5-0 से मात दी है। वहीं, पुरुष मुक्केबाजी में सचिन सिवाच को हार का सामना करना पड़ा, जिससे सचिन ओलंपिक कोटा पाने से वंचित रह गया। जैस्मिन की जीत के बाद भिवानी जिले से दो महिला मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त हो गया है।

- संदीप लंबोरिया, कोच, जैस्मिन लंबोरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed