फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   old women death due to hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
old women death due to hit by train
भिवानी। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला वीरवार सुबह करीब सात बजे का है।
विज्ञापन

डीसी कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय सरस्वती देवी वीरवार सुबह करीब सात बजे अपने पड़ोस की एक महिला के साथ बीटीएम मील क्षेत्र में दूध लेने गई थी। वह वापस लौट रही थी तो अचानक ही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक से उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी इंचार्ज धर्मबीर नागरिक अस्पताल पहुंचे। चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अज्ञात शव मिला
वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के नजदीक वीरवार दोपहर बाद करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है, जिसमें साधु की वेशभूषा पहन रखी है। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed