{"_id":"5eee4f578ebc3e433922c4f9","slug":"old-man-hanging-police-bhiwani-news-rtk560372886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पोती के ससुरालवालों को ठहराया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पोती के ससुरालवालों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
विज्ञापन
गांव कितलाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने पोती (बड़े बेटे की लड़की) के ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सदर पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पोती के पति सहित उसकी सास, ससुर और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव कितलाना वासी सुनील कुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा अनिल जो शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नौकरी करता है। दोनों ही भाई शादीशुदा हैं और गांव में अलग-अलग रह रहे हैं। उसके पिता 67 वर्षीय अजमेर सिंह उसके पास ही रहते थे। 18 जून की शाम को खाना खाकर वे घर पर सो गए थे। किसी प्रकार का कोई झगड़ा या कलह घर के अंदर नहीं थी। रात करीब 11 बजे मेरी पत्नी उमेश के पास मेरी मां आई और उसके पिता के बारे में सूचना दी। उस समय वह खेत में था। सुनील घर पहुंचा तो उसका पिता पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर चुके थे। उसने इसकी सूचना भाई के परिवार को दी। इसी दौरान बाहर चारपाई पर तकिये के नीचे सुसाइड नोट भी उन्हें मिला। जिसमें उनके पिता अजमेर सिंह ने अपनी मौत के लिए पोती रीतिका जो बड़े बेटे अनिल कुमार की पुत्री है, उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि रीतिका के ससुर रमेश को फैक्टरी लगाने के लिए दस लाख रुपये व क्रशर रोड़ी भिजवाई थी। उसके बाद भी उसकी पोती पर आरोप लगाकर झज्जर कोर्ट में तलाक का केस कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की बात कही। सुनील ने बताया कि रीतिका की शादी 29 अप्रैल 2018 को झज्जर के अच्छेज निवासी सोमबीर के साथ की थी। उसके पिता दहेज के लोभी थे और फैक्टरी लगाने के नाम पर दस लाख देने के बावजूद और पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के कारण रीतिका का जबरन गर्भपात भी कराया गया था। इसके बाद झूठे आरोप लगाकर झज्जर फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। जिसकी सुनवाई चार जुलाई को होनी थी। इसी वजह से उसके पिता अजमेर मानसिक तनाव में थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट को भी पुलिस ने सील कर दिया।
सदर पुलिस थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि मृतक के बेटे अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने झज्जर के अच्छेज वासी रीतिका के पति सोमबीर, उसके पिता रमेश, मां व बहन प्रीति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस सुसाइड नोट में लगाए आरोपों की तहकीकात में जुटी है।