{"_id":"663403b0ad4b1623750f3a65","slug":"officials-took-44-samples-from-fertilizer-seed-and-pesticide-sellers-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116873-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अधिकारियों ने लिए खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं के 44 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अधिकारियों ने लिए खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं के 44 नमूने
Fri, 03 May 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 03 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
विक्रेताओं की दुकानों से खाद, बीज व दवाई का नमूना लेते अधिकारी।
भिवानी। किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग ने पिछले सप्ताह विभिन्न खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं से 44 नमूने लिए। इन नमूनों में से 12 नमूने कीटनाशकों के तथा 32 नमूने बीज के थे।
कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद कुमार फौगाट ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना सामान अधिकृत खाद, बीज, कीटनाशक विक्रेताओं से ही खरीदें। उचित बिल के साथ-साथ बिल में खाद, बीज, कीटनाशक के बैच नंबर तथा लॉट नंबर की विस्तृत जानकारी अवश्य लिखवाएं। उन्होंने बताया कि विक्रेताओं की दुकानों से खाद, बीज व दवाई का नमूना लेने का अभियान चलाया जा रहा है। इन नमूनों में दो नमूने कीटनाशकों के थे तथा एक खाद का नमूना मिथ्या ब्रांड पाया गया। निम्न गुणवत्ता वाले पाए गए इन नमूनों पर कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित खाद एवं कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है और निर्माता कंपनी को भी नोटिस जारी किया है। जरूरत पड़ने पर इन खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में मामला भी दायर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छापामार कार्रवाई का यह अभियान पूरे खरीफ सीजन में जारी रहेगा। नमूना अभियान को और अधिक गति से चलाते हुए अधिक से अधिक नमूने लिए जाएंगे। ताकि गुणवत्ता को लेकर किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न हो। यदि कोई विक्रेता किसानों के साथ धोखाधड़ी करता है तो किसान निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
खाद, बीज, दवाई से संबंधित जानकारी के लिए इन अधिकारियों से संपर्क करें किसान
किसान खाद, बीज, दवाई से संबंधित कोई जानकारी के लिए सुरेन्द्र कुमार, गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक, भिवानी के मोबाइल नंबर 9466746 306, विजय डाबला, उपमंडल कृषि अधिकारी भिवानी 9467610908, ईश्वर सिंह, उपमंडल कृषि अधिकारी लोहारू 9050963170, सुभाष चन्द्र, उपमंडल कृषि अधिकारी सिवानी 9466246934, रामकुमार सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी 9416539397 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार की घटिया खाद, बीज व दवाई न बेचें तथा नियमानुसार बिल देना सुनिश्चित करें।